फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बात ना सुनने की दी सजा: पिता ही निकला बेटी का कातिल, मुंह दबाकर की थी हत्या

Mon, 12 Feb 2024 04:33 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।

सार

चार दिन पहले शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में एक छात्र की लाश मिली थी। छात्रा की मां की तहरीर पर गांव के ही एक युवक पर हत्या का केस दर्ज करके उसे हिरासत में ले लिया गया था। जांच में ड्यूटी पुलिस के हाथ कुछ अहम सुराग लगे। इसके बाद जांच का दायरा बढ़ा दिया गया। जांच में पाया गया कि पिता इस हत्याकांड में शामिल है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र में कक्षा 11वीं की छात्र की हत्या के मामले का सोमवार को पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया। हत्यारोपी छात्र का पिता ही निकला। पुलिस ने उसे शोहरतगढ़ कस्बे के पास से दबोच लिया। पूछताछ करने के बाद न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


पुलिस कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसपी प्राची सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि चार दिन पहले शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में एक छात्र की लाश मिली थी। छात्रा की मां की तहरीर पर गांव के ही एक युवक पर हत्या का केस दर्ज करके उसे हिरासत में ले लिया गया था। जांच में ड्यूटी पुलिस के हाथ कुछ अहम सुराग लगे। इसके बाद जांच का दायरा बढ़ा दिया गया।

जांच में पाया गया कि पिता इस हत्याकांड में शामिल है। इसके बाद पुलिस टीम उसके पीछे लग गई। सोमवार को शोहरतगढ़ कस्बे के पास से उसे गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि उसी ने मुंह दबाकर बेटी की हत्या कर दी।
विज्ञापन


हत्या करने के पीछे की वजह उसने बताया कि वह गांव के ही एक युवक से मिल रही थी। पत्नी के देखने के बाद कई बार समझाया गया। लेकिन नहीं मान रही थी। जिस दिन वह विद्यालय गई थी, उस दिन भी उसे ले जाकर समझाया फिर भी वह बोली कि नहीं उसे लगातार मिलेंगे। इससे गुस्सा आया और मुंह दबाकर मार डाला। इसके बाद लाश को बाग में छोड़ दिया। साथ ही वहां बना हुआ चावल गिरा दिया गया, जिससे यह प्रतीत हो की उल्टी हुई है और जहर देकर मारा गया है।

प्लान के तहत पत्नी को शिकायत पत्र देने के लिए कहा गया, जिससे केस दूसरी तरफ चल जाए। पूछताछ करने के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन






 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें