फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य रूप से करा लें किसान, रूक जाएगी सम्मान निधि

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इटवा। केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभ लेने के लिए किसान जनसेवा केंद्रों पर खतौनी व आधार कार्ड ले जाकर फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य रूप से करा लें। अन्यथा उन्हें किसान सम्मान निधि का लाभ नहीं मिल सकेगा।
यह बातें बुधवार को एसडीएम कुणाल ने कहीं। वह तहसील सभागार में एक बैठक में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने आगे कहा कि फॉर्मर रजिस्ट्री किसानों के लिए बहुत ही लाभकारी है। इसे कराने पर किसान सम्मान निधि नियमित रूप से मिलती रहेगी साथ ही कृषक के भूमि का विवरण एक ही स्थान पर मिल जाएगा। भूमि संबंधी विवाद में भी कमी आएगी।
विज्ञापन

केंद्र व उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं के तहत दी जाने वाली रसोई गैस, खाद एवं बीज, कृषि यंत्र आदि की सब्सिडी भी मिलती रहेगी। खतौनी तथा आधार कार्ड की छाया प्रति लेकर नजदीकी जनसेवा केंद्र पर फार्मर रजिस्ट्री कराई जा सकती है।
विज्ञापन

किसी प्रकार की कठिनाई होने पर हल्का लेखपाल अथवा कृषि विभाग के कर्मचारियों से भी संपर्क कर सकते हैं। बैंक से डिजिटल केसीसी के माध्यम से अधिकतम दो लाख रुपए का लोन बिना किसी दस्तावेज के पात्रता के अनुसार उसी दिन प्राप्त किया जा सकता है।
कृषकों को फसली ऋण एवं फसल बीमा की क्षतिपूर्ति तथा आपदा राहत प्राप्त करने में सुगमता होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें