फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ केंद्रों पर होगी अंक सुधार परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की अंक सुधार की परीक्षा 18 सितंबर से छह अक्तूबर के बीच होगी। परीक्षार्थियों की सहूलियत को देखते हुए जिले में नौ परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। कोरोना गाइडलाइन का पालन कराते हुए परीक्षा संपन्न कराई जाएगी। इसके लिए विभागीय तैयारी शुरू कर दी गईं हैं। परीक्षा की मॉनिटरिंग करने के लिए कंट्रोल रूम भी स्थापित कर दिया गया है।
कोरोना संक्रमण को देखते हुए इस वर्ष बोर्ड की परीक्षा नहीं कराई गई। प्री बोर्ड के आधार पर विद्यार्थियों को अगली कक्षा में प्रमोट कर दिया गया। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने ऐसे परीक्षार्थियों को परीक्षा में शामिल होने का अवसर दिया है जो अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं और परीक्षा देना चाहते हैं। उन्हें अंक सुधार के लिए बोर्ड की ओर से अवसर दिया है। इसके लिए जिले में 272 परीक्षार्थियों ने परीक्षा देने के लिए आवेदन किया है। इसमें हाईस्कूल में 84 और इंटरमीडिएट में 188 छात्र हैं। डीआईओएस अवधेश नरायन मौर्य ने बताया कि अंकसुधार के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए केंद्र निर्धारण हो चुका है। परीक्षा की तैयारियां पूरी हो चुकीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये स्कूल बनाए गए हैं केंद्र
जीजीआई तेतरी बाजार, राष्ट्रीय इंटर कॉलेज बांसी, तिलक इंटर कॉलेज बांसी, पीपुल्स इंटर कॉलेज बांसी, माताप्रसाद जायसवाल इंटर कॉलेज इटवा, छेदीलाल इंटर कॉलेज बिस्कोहर, शिवपति इंटर कॉलेज शोहरतगढ़, गांधी आदर्श इंटर कॉलेज बढनी, जनता इंटर कॉलेज उदयराजगंज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें