फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सरकारी रास्ते पर जेसीबी चलाकर हटवाया कब्जा

Sat, 25 Jul 2026 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। तहसील क्षेत्र के नगर पंचायत भारतभारी अंतर्गत राजस्व ग्राम भारी में सरकारी भूमि पर किए कब्जे के खिलाफ शनिवार को प्रशासन ने संयुक्त अभियान चलाकर कार्रवाई की। राजस्व, नगर पंचायत और पुलिस विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी की मदद से अतिक्रमण हटाकर सरकारी भूमि से कब्जा हटाया।
प्रशासन के अनुसार ग्राम भारी निवासी अब्दुल कय्यूम उर्फ जोखन और महबूब अली पर गाटा संख्या 891, रकबा 0.4010 हेक्टेयर, जो सरकारी रास्ते के खाते में दर्ज भूमि है, इस पर अतिक्रमण करने की शिकायत मिली थी। सत्यापन के बाद कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

नायब तहसीलदार राघवेंद्र कुमार पांडेय के नेतृत्व में राजस्व विभाग, नगर पंचायत और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची। टीम ने जेसीबी मशीन से अवैध निर्माण और कब्जा हटाकर सरकारी रास्ते की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया। कार्रवाई के दौरान राजस्व निरीक्षक अजय कुमार श्रीवास्तव, लेखपाल देवेश कुमार तिवारी, अंबिकेश सिंह, विपिन तिवारी सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें