फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: फिर मेहरबान होगा मानसून, कल से बारिश के आसार

Sat, 25 Jul 2026 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। जिले में एक बार फिर मानसून सक्रिय होने जा रहा है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार अगले दो दिन तक कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक का दौर बना रहेगा लेकिन 27 जुलाई से बारिश की गतिविधियां तेजी से बढ़ेंगी।
28 से 30 जुलाई के बीच जिले सहित पूरे पूर्वी उत्तर प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश के साथ मेघगर्जन और वज्रपात की भी आशंका जताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से खुले स्थानों में न जाने की सलाह दी है।
विज्ञापन

मौसम विज्ञान विभाग से शनिवार को जारी पूर्वानुमान के अनुसार 25 और 26 जुलाई को पूर्वी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। 27 जुलाई से बारिश का दायरा बढ़ेगा और अनेक स्थानों पर वर्षा होगी। 28 और 29 जुलाई को लगभग सभी स्थानों पर बारिश की संभावना जताई गई है। 30 और 31 जुलाई को भी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।
विज्ञापन

पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए जारी चेतावनी के अनुसार 26 जुलाई को कुछ स्थानों पर मेघगर्जन और वज्रपात हो सकता है। 27 और 28 जुलाई को कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। 29, 30 और 31 जुलाई को भी अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा का खतरा बना रहेगा। ऐसे में निचले इलाकों में जलभराव, ग्रामीण सड़कों पर आवागमन प्रभावित होने और नदियों के जलस्तर में वृद्धि की आशंका से इन्कार नहीं किया जा सकता।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें