फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत भवन की जमीन से कब्जा हटवाया गया

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत भवन की जमीन से कब्जा हटवाया गया
विज्ञापन

इटवा। बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री, स्वतंत्र प्रभार डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी के निर्देश पर तहसीलदार इटवा ने शनिवार को ग्राम पंचायत मुङ़िला मिश्र के टोला सेमरा डीह में पंचायत भवन के लिए आरक्षित भूमि से अवैध कब्जा हटवाया।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के टोला सेमराडीह के जंग बहादुर कश्यप, चिन्नी कश्यप आदि ने मंत्री से कब्जे की शिकायत की थी। त्रिलोकपुर पुलिस की उपस्थिति में तहसीलदार इटवा ने अवैध कब्जा हटवा दिया। इस संबंध में तहसीलदार संजीव कुमार दीक्षित ने बताया कि गांव में पशुचर व खलिहान की भूमि के बीच में पंचायत भवन की भूमि छोड़ी गई थी। गांव के कुछ लोगों ने उस पर कब्जा कर लिया था। अवैध कब्जे को हटवा दिया गया है और पंचायत भवन के लिए आरक्षित भूमि पर निर्माण कार्य शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें