जिला अस्पताल में दिन भर लाइट ना होने पर गर्मी से परेशान मरीज। संवाद
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
जिला अस्पताल में घंटों तक गुल रही बिजली
- गर्मी में मरीजों और तीमारदारों को झेलनी पड़ी परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। उमस भरी गर्मी में बिजली की कटौती लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल में मंगलवार को पूरे दिन बिजली गुल रही है। इससे मरीजों और तीमारदारों को दिक्कत हुई।
जिले की 29 लाख की आबादी का जिम्मा जिला अस्पताल पर है। एक वर्ष पूर्व जिला अस्पताल को माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज से संबद्ध कर दिया गया। अस्पताल में चिकित्सक और स्टाफ तो बढ़ें, लेकिन सुविधाएं उतनी नहीं बढ़ी, लेकिन मेडिकल कॉलेज होने से मरीजों की भीड़ बढ़ गई। ऐसे में अस्पताल में उन्हें प्रर्याप्त सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। मंगलवार को ओपीडी, जनरल और इमरजेंसी वार्ड की बिजली गुल घंटों तक गुल रही। पीआईसीयू, एसएनसीयू और लेबर रूम में जरनेटर चलाकर आपूर्ति दी गई।
इलाज कराने के लिए आए राकेश कुमार, उदयभान, रामस्नेही, मुक्तिराम ने कहा कि इस गर्मी में बिजली कटौती बड़ी मुसीबत है। इस पर जिम्मेदारों को ध्यान देने की जरूरत है। इस संबंध में सीएमएस डॉ. नीना वर्मा ने बताया कि बिजली नहीं थी, लेकिन जरनेटर चलाकर काम चलाया गया।