फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: आग लगने से आठ बकरियां झुलसीं, पांच की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
परसामलिक। सोनौली कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत जगरनाथपुर टोला पंडितपुर निवासी रमेश प्रसाद के घर में सोमवार की रात लगभग 11 बजे धुईहर से आग लग गई। दुर्घटना में आठ बकरियां झुलस गईं। इनमें से पांच की मौत हो गई और तीन की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सोनौली कोतवाली क्षेत्र के पंडितपुर गांव में फूस की झोपड़ी में बकरी बांधी गई थी। बकरियों को मच्छर से बचाव के लिए धुईहर रखा हुआ था। अज्ञात कारणों से फूस की झोपड़ी में आग लग गई। आग लगने से फूस की झोपड़ी धूं-धूं कर जलने लगी। आग बुझाने के लिए जब तक लोग इकट्ठा हुए तब आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था। लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। लेखपाल ने मौका मुआयना कर नुकसान का मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। लेखपाल मंजूर अली ने बताया कि फूस की झोपड़ी में धूईहर से अज्ञात कारणों से आग लग गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें