फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पकड़ी चौराहे पर नाली निर्माण शुरू, लोगों ने जताई खुशी

विज्ञापन
पकडी से मस्जिदिया पिपरी सम्पर्क मार्ग पर नाली निर्माण कार्य शुरू। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी पकड़ी बाजार। शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के पकड़ी चौराहे पर जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए नाली निर्माण का कार्य शुरू हो गया है। भीड़भाड़ वाले चौराहे पर सड़क किनारों नाली न होने से सड़क पर कीचड़ रहता था। दुकानों के साथ ही घरों से निकलने वाला पानी सड़क पर बहता रहता था।
विज्ञापन

अमर उजाला ने इस समस्या को पिछले वर्ष 21 जून, सात अगस्त और 13 सितंबर के अंक में प्रमुखता से खबर प्रकाशित की।
खबर प्रकाशन के बाद पंचायत विभाग हरकत में आया और पकड़ी चौराहे पर पीडब्ल्यूडी की सड़क से पिपरी मस्जिदिया मार्ग पर 500 मीटर लंबी नाली का निर्माण शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के सुनील, प्रदुम्न श्रीवास्तव, वीरू जायसवाल, दयादास, अरविंद चौधरी, संजय, बनारसी साहनी खुशी जताते हुए अमर उजाला के प्रयास की सराहना की है।्
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें