डुमरियागंज। पीस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अय्यूब ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि पिछड़ा, दलित व मुस्लिम समाज का भाजपा सरकार उत्पीड़न कर रही है। पीस पार्टी सहयोगी दल किसान पार्टी, एकलव्य पार्टी व मौलिक अधिकार पार्टी के साथ मिलकर आगामी चुनाव लड़ेगी।
डुमरियागंज नगर के बैदौला चौराहा पर मंगलवार को प्रेस वार्ता के दौरान डॉ. अय्यूब ने कहा कि भाजपा सरकार में हर वर्ग के लोग परेशान हैं। भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और महंगाई अपने चर्म सीमा पर है।
सरकार का जनता की समस्याओं से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि मुस्लिम समाज, दलित व पिछड़ा वर्ग के लोगों की सरकार में भागीदारी तभी संभव है जब सभी लोग एकजुट होकर सही प्रतिनिधि का चुनाव करेंगे। संवाद