कलेक्ट्रेट के विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण करते डीएम संजीव रंजन। विज्ञप्ति
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
कार्यालयों में सफाई और फाइलों का ठीक ढंग से करें रख-रखाव
डीएम संजीव रंजन ने कलेक्ट्रेट स्थित विभिन्न कार्यालयों का किया निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी संजीव रंजन ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित विभिन्न कार्यालयों के निरीक्षण में कार्यालय कक्ष एवं बाहर सफाई रखने और अभिलेखों व फाइलों को ठीक ढंग से रखने के निर्देश दिए। कहा कि कार्यालय में फाइल इस तरह रखी जाए ताकि ढूंढने में दिक्कतें न आएं।
जिलाधिकारी संजीव रंजन ने सबसे पहले कलेक्ट्रेट स्थित संयुक्त कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने ईआरके रवींद्र श्रीवास्तव को निर्देश दिए कि फाइलों का रख-रखाव ठीक ढंग से होना चाहिए। न्याय सहायक व आयुध सहायक कक्ष का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि अभिलेखों को सुरक्षित रखना बेहद जरूरी है, इसके लिए रख-रखाव की समुचित व्यवस्था करें। इसके बाद डीएम संजीव रंजन ने ईडीएम कार्यालय का निरीक्षण किया। साथ ही आपदा कक्ष, मुख्य राजस्व अभिलेखागार कक्ष, एसएलओ कक्ष, भूलेख, कोषागार कार्यालय का भी निरीक्षण किया गया। इसके बाद आबकारी, सूचना विभाग, चकबंदी आदि विभागों का निरीक्षण किया। उन्होंने कर्मचारियों को कार्यालय में निर्धारित समय पर उपस्थित रहने संबंधी निर्देश दिए। इस दौरान एडीएम उमाशंकर, ओएसडी पीके सिंह, न्याय सहायक राम केवल, प्रशासनिक अधिकारी सूर्यलता श्रीवास्तव, नाजिर कलेक्ट्रेट गिरीश चंद्र मिश्रा, नाजिर कैश रमाकांत पाठक आदि उपस्थित रहे।