फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोग्य मेले में आठ सौ मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोग्य मेले में आठ सौ मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
विज्ञापन

भनवापुर ब्लॉक क्षेत्र के सीएचसी सिरसिया में आयोजित हुआ स्वास्थ्य मेला
संवाद न्यूज एजेंसी
भनवापुर। सिरसिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार को आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में 765 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण करके उन्हें दवाएं दी गईं। मुख्य अतिथि विधायक माता प्रसाद पांडेय ने फीता काटकर शुभारंभ किया। उन्होंने मेला में लगे स्टॉल का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन

मेले में विधायक माता प्रसाद पांडेय ने आयुष चिकित्सा स्टॉल, होम्योपैथी चिकित्सा, बाल विकास एवं पुष्टाहार के स्टॉल पर लगी पोषण प्रदर्शनी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मेले के आयोजन से क्षेत्र के मरीजों को एक साथ सभी विशेषज्ञ डॉक्टरों की सलाह व स्वास्थ्य परीक्षण आसानी से हो जाता है। मौके पर पहुंचे ज्वाइंट डायरेक्टर डॉ. पंकज सक्सेना, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एसएन त्रिपाठी, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी एके आजाद ने भी स्वास्थ्य स्टॉल का निरीक्षण कर मरीजों से बात कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान दंत रोग के डॉ. महेश वर्मा, आयुष चिकित्सक डॉ. धनंजय कुमार, डॉ. अनुराग मिश्र, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि भनवापुर लवकुश ओझा, रमेश गुप्ता, अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा, डॉ. श्रेया चौधरी, डॉ. सिद्धार्थ जायसवाल, डॉ. पीएन पटेल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें