फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: 125 हेक्टेयर पर किसान लगाएंगे सब्जी, करेंगे तरक्की

Fri, 23 Feb 2024 10:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिला उद्यान विभाग की ओर से किसानों को फ्री में सब्जी के बीज दिए जा रहे हैं। किसान अब सब्जी की खेती करके तरक्की करेंगे। अभी तक 50 हेक्टेयर से अधिक किसानों ने बीज लेकर सब्जी की खेती कर रहे है। जबकि 125 हेक्टेयर जमीन पर सब्जी की खेती करने के लिए किसानों को बीज दिया जाएगा।
विज्ञापन


किसान उद्यान विभाग से बीज ले जाकर उसका लाभ ले रहे है। किसानों को आवेदन देने के साथ ही बीज दे दिया जा रहा है। किसानों को बीज लेने के लिए समस्या भी नहीं हो रही है। किसानों को लौकी, भिंडी, टमाटर, पत्ता गोभी, फूल गोभी, करेला व प्याज की खेती करने के लिए किसानों को बीज दिया जा रहा है। पिछले वर्ष भी 125 हेक्टेयर जमीन पर सब्जी की फसल लगाने के लिए 3378 किसानों को बीज दिया गया था। किसान सब्जी की खेती करके अच्छा उपज पैदा किए और मुनाफा भी कमाया। इस वर्ष भी 50 हेक्टेयर से अधिक जमीन के लिए लगभग 1500 किसानों ने आवेदन दे कर सब्जी के बीज ले जा चुके हैं। जबकि अभी किसान सब्जी की बीज के लिए आवेदन कर रहे हैं।





मार्च तक मिलेगी सब्जी का बीज



जिला उद्यान विभाग में मार्च माह के आखिरी तक किसानों को सब्जी का बीज मिलता रहेगा। जिसके लिए किसानों को खतौनी, आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, फोटो, बैंक पासबुक लाने पर तत्काल आवेदन करके किसानों को बीज दे दिया जा रहा है। किसानों को बीज को लगाने के लिए सुविधा के साथ जानकारी भी दी जस रही है।
विज्ञापन




डीबीटी व्यवस्था खत्म होने से किसानों ने बढ़ाई सब्जी की खेती
डीबीटी व्यवस्था से किसानों को पहले खुद से बीज खरीदनी पड़ती थी। उसके बाद आवेदन करने पर उनके खाते में बीज का धनराशि आता था। जिससे किसानों के पास पैसा नहीं होने से किसान सब्जी की खेती नहीं कर पाते थे। लेकिन फ्री में बीज मिलने से किसानाें ने सब्जी की खेती के तरफ अपना कदम बढ़ा दिया है। पिछले वर्ष 125 हेक्टेयर की जमीन पर 3378 किसानों ने सब्जी की फसल लगाई थी। और खेती करके अच्छा मुनाफा भी कमाया था।
-

वर्जन

किसानों को फ्री में सब्जी का बीज दिया जा रहा है। जिससे खेती करके किसान अच्छा मुनाफा कमा रहे है। किसानों अपने खतौनी आधार कार्ड व अन्य पेपर को लाकर बीज को पा सकते है।
विज्ञापन

-नन्हे लाल वर्मा, जिला उद्यान अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें