शोहरतगढ़ के कस्बे में छतिग्रस्त कार। संवाद
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
बेकाबू कार ने बाजार आए पांच लोगों को मारी टक्कर
गंभीर हाल में तीन जिला अस्पताल रेफर, शोहरतगढ़ के गड़ाकुल कस्बे में हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
शोहरतगढ़। नगर पंचायत शोहरतगढ़ कस्बे के गड़ाकुल के पास शुक्रवार को एक अनियंत्रित कार ने पांच लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में वे गंभीर रूप से जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी को शोहरतगढ़ सीएचसी पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने तीन की हालत गंभीर देखकर उनको जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। दो की हालत सामान्य होने पर सीएसची पर उनका इलाज चल रहा है। यह लोग बाजार में सामान खरीदने के लिए आए थे।
शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के श्याम बरन यादव (35) नियाव नानकार, कृष्णा कांदू (14), रमेश कल्लू (35) निवासी गड़ाकुल, अयोध्या निवासी खरगवार व सुनील श्रीवास्तव निवासी गड़ाकुल के हैं। ये सभी हाईवे के किनारे लगी दुकानों में समान खरीदने आए थे। जैसे ही सड़क के पटरी पर दुकान के समीप पहुंचे, तभी कस्बे में आ रही अनियंत्रित कार ने सभी को अपने चपेट ले लिया। इससे सभी लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों ने शोहरतगढ़ सीएचसी पहुंचाया। जहां चिकित्सक पुनीत कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि श्याम बरन यादव, कृष्णा कान्दू, रमेश कल्लू की हालत नाजुक देख उन्हें अस्पताल रेफर कर दिया गया है। बाकी दो अयोध्या व सुनील श्रीवास्तव की हालत सामान्य है। उनका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही एसआई रविकांत मणि त्रिपाठी, रामा प्रसाद यादव, हरिओम कुशवाहा, सत्येंद्र यादव पहुंचकर घटना की स्थिति का जायजा लिया। इस संबंध में शोहरतगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि घायलों का इलाज चल रहा है। कार को कब्जे में ले लिया गया है।