फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय शिक्षा मंत्री करेंगे केंद्रीय विद्यालय का उद्घटन

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय शिक्षा मंत्री करेंगे केंद्रीय विद्यालय का उद्घटन
विज्ञापन

जिले में आज आएंगे केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान
सांसद, डीएम ने तैयारियों का जायजा लिया, दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान बृहस्पतिवार को जिले में आएंगे, जहां जिला मुख्यालय पर केंद्रीय विद्यालय का लोकार्पण करेंगे। इसके अलावा कंपोजिट स्कूल मधुबेनिया में पौधरोपण और बीएसए ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करेंगे। केंद्रीय मंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों का सांसद जगदंबिका पाल ने डीएम, एसपी संग जायजा लिया। इस दौरान कई बिंदुओं पर कमियां मिलने पर दूर करने की हिदायत भी दी।
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान बृहस्पतिवार को केंद्रीय विद्यालय का लोकार्पण करने के साथ ही अन्य कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मंत्री के कार्यक्रम को लेकर की जा रहीं तैयारियों का सांसद ने जिलाधिकारी दीपक मीणा के साथ केंद्रीय विद्यालय परिसर और बीएसए ग्राउंड में होने वाली जनसभा के लिए तैयार मंच और पंडाल का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य को विद्यालय परिसर में मूलभूत सुविधाओं को पूर्ण करने के निर्देश दिए। कंपोजिट विद्यालय मधुबेनिया में पौधरोपण कार्यक्रम में भी केंद्रीय मंत्री शामिल होंगे। वहां जिलाधिकारी दीपक मीणा ने एसपी, एडीएम, एएसपी के साथ स्थलीय निरीक्षण किया। सुरक्षा व्यवस्था समेत अन्य व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। बीएसए राजेंद्र सिंह को आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री का कार्यक्रम
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान बृहस्पतिवार को जिले में आएंगे। वह 10:45 बजे नवनिर्मित केंद्रीय विद्यालय का लोकार्पण, 11:10 से 11:45 बजे तक प्राथमिक विद्यालय मधुबेनिया में पौधरोपण करेंगे, जबकि 12 बजे से एक बजे तक बीएसए ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें