फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकाया भुगतान के लिए मदरसा शिक्षकों का प्रदर्शन

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदार्शन के बाद एसडीएम उत्कर्ष श्रीवास्तव को मांग पत्र सौंपते अखिल भारती? - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
बकाया भुगतान के लिए मदरसा शिक्षकों का प्रदर्शन
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। मदरसा शिक्षकों ने 55 माह से बकाया भुगतान के लिए शहर के पेट्रोल पंप तिराहे से प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचकर धरना दिया। उन्होंने डीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को पत्रक भेजकर बकाया भुगतान की मांग की।
अखिल भारतीय मदरसा आधुनिकीकरण शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने पेट्रोल पंप तिराहे से नारेबाजी करते हुए सड़क पर प्रदर्शन किया। कलेक्ट्रेट में धरना के दौरान मदरसा आधुनिक विषय अध्यापक विजय कृष्ण नारायण और अख्तर कमाल मेकरानी ने कहा कि 25 वर्ष से योजना के तहत कार्य कर रहे शिक्षकों का स्थायीकरण नहीं हुआ और अब उनको 55 माह से कुछ नहीं मिल रहा है, इससे उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बार-बार गुहार लगाने के बाद भी केंद्र सरकार की ओर से निर्धारित अंश की धनराशि नहीं दिए जाने से शिक्षकों की स्थिति चिंताजनक हो गई है। इस दौरान शिक्षक अजीजुल्लाह, मोहम्मद नसीम, मुर्तजा, सलमान, जीतेंद्र कुमार, अशोक यादव, खुर्शीद, अली अहमद, मुबारक अली, अफसर अली, निजामुद्दीन, श्याम प्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें