फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाईकर्मियों का पद नाम पंचायत सेवक करने की मांग

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट परिसर में धरने पर बैठे सफाईकर्मी। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
सफाईकर्मियों का पद नाम पंचायत सेवक करने की मांग
विज्ञापन

ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ ने कलेक्ट्रेट में दिया धरना
सिद्धार्थनगर। पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ ने मांगों के समर्थन में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में धरना दिया। मुख्यमंत्री को संबोधित खून से लिखे पत्र को प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी।
जिलाध्यक्ष रणजीत कुमार गौतम के अगुवाई में सफाईकर्मियों ने खून से लिखा पत्र लिखा। उन्होंने कहा कि कर्मियों के लिए कैशलेस कार्ड बनाया जाए, पदोन्नति की जाए, ग्रामीण सफाई कर्मचारियों का पद नाम बदलकर पंचायत सेवक किया जाए, पुरानी पेंशन योजना लागू की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार सफाईकर्मियों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि मांगें पूरी नहीं की गईं तो प्रांतीय नेतृत्व के निर्देश पर आगे की रणनीति तैयार कर आंदोलन तेज किया जाएगा। इस दौरान जिला मंत्री लल्लन भास्कर,जिला कार्यवाहक अध्यक्ष रामलोटन,विजय कर पाठक, राजकुमार, शिव प्रकाश सिंह, जितेंद्र मौर्य, भोला प्रसाद, संकटा प्रसाद, ब्रह्मदेव पांडेय, चंद्र प्रकाश सरोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें