फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली धमाका : बार्डर से पगडंडियों तक सुरक्षाकर्मी सतर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन और बार्डर पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, नेपाल आने-जाने वाले लोगों की हो रही जांच
विज्ञापन

किसी आकस्मिक स्थिति की दशा में तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराने के निर्देश जारी
महराजगंज। दिल्ली धमाके के बाद बॉर्डर क्षेत्र में अलर्ट घोषित कर दिया गया है। पहले के मुकाबले अब ज्यादा सख्त पहरा हो गया है। बार्डर से लेकर पगडंडी तक सुरक्षाकर्मी नजर रखे हुए हैंं। नेपाल प्रहरी के साथ संयुक्त गश्त भी जारी है। आनंदनगर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था की परख करते हुए जिम्मेदारों को जरूरी निर्देश दिया गया। प्लेटफार्मों पर संदिग्ध व्यक्ति, वस्तुओं की जांच की गई।
पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने स्टेशन पर एंट्री, एग्जिट प्वाइंट, प्लेटफार्म, टिकट घर आदि का निरीक्षण किया। ट्रेनों के समय सारिणी की जानकारी ली, प्लेटफार्मों की संख्या के बारे में भी पूछा। स्टेशन मास्टर ने बताया कि कुल 3 प्लेटफॉर्मों पर ट्रेनों का परिचालन होता है। आरपीएफ व जीआरपी के अधिकारियों से वार्ता कर प्लेटफार्मों पर भीड-भाड़ के दृष्टिगत आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्टेशन पर अनावश्यक रूप से लोगों को एकत्रित न होने दें। किसी आकस्मिक स्थिति की दशा में तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराने का निर्देश दिया। इस दौरान सीओ फरेंदा, अनुरुद्ध कुमार, एसओ फरेंदा योगेंद्र कुमार राय उपस्थित रहे।
विज्ञापन

एलआईयू की टीमें भी सक्रिय
महराजगंज। पुलिस टीम की ओर से सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए सक्रियता बरती जा रही है। ढाबों, सरायों, होटलों, बस स्टैंडों, रेलवे स्टेशन, संदिग्ध वाहनों , व्यक्तियों, बैंकों, एटीएम व अन्य संवेदनशील स्थानों पर लगातार भ्रमण, सत्यापन एवं सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने बताया कि सभी थाना प्रभारियों, चौकी प्रभारियों एवं क्षेत्रीय पुलिस बल को रात्रिकालीन गश्त बढ़ाने, संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने और त्वरित कार्रवाई करने के स्पष्ट निर्देश जारी किए गए हैं। विशेष रूप से लोकल इंटेलिजेंस यूनिट (एलआईयू) को पूर्ण अलर्ट मोड में रहने के हैं। एलआईयू की टीमें क्षेत्र में गुप्त रूप से सक्रिय हैं। सभी थाने अपने थाना क्षेत्र के भीड़-भाड़ वाले इलाकों, बाजारों सहित इत्यादि जगहों पर लगातार भ्रमण करते हुए संदिग्ध वाहनों की जांच कर रहे हैं।
वर्जन.....
पुलिस एवं सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की संयुक्त टीम ने डॉग स्क्वॉड की सहायता से सीमा पर आवागमन करने वाले प्रत्येक व्यक्ति की गहन तलाशी एवं पहचान-पत्र सत्यापन हो रहा है। सीमा की पगडंडियों एवं दुर्गम मार्गों पर चौकसी है। ढाबों, सरायों एवं होटलों की जांच की जा रही है। एलआईयू को पूर्ण अलर्ट मोड में रहने के निर्देश जारी किए गए हैं।
- सिद्धार्थ, अपर पुलिस अधीक्षक
पगडंडी पर डॉग स्क्वायड के साथ गश्त की
खनुआ। पुलिस क्षेत्राधिकारी नौतनवा अंकुर गौतम के नेतृत्व में एसएसबी और पुलिस संयुक्त रूप से भारत नेपाल सीमा के पगडंडी पर डाग स्क्वायड के साथ गश्त किया। इस दौरान खनुआ चौकी प्रभारी विजय द्विवेदी सहित एसएसबी की टीम मौजूद रही। संवाद
आईडी की जांच के बाद ही दिया जा रहा प्रवेश
सोनौली। दिल्ली लाल किले के पास ब्लास्ट के बाद नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट किया गया है। सीमा पर एसएसबी जवानों के साथ सोनौली पुलिस नेपाल आने-जाने वाले यात्रियों की गहनता के साथ जांच कर रही है। उनके समान और आईडी की जांच के बाद ही भारत में प्रवेश दिया जा रहा है। पगडंडियों पर संयुक्त टीम डॉग स्क्वायड की टीम के साथ गश्त कर रही है।
विज्ञापन

मंगलवार को सोनौली सीमा पर नेपाल से भारत में प्रवेश करने वाले सभी व्यक्तियों की पहचान पत्रों की जांच की जा रही है। खुली सीमा पर मौजूद सभी नाकों और पगडंडी रास्तों पर भी पुलिस ने गश्त और चेकिंग अभियान तेज कर दिया है। सीओ नौतनवा अंकुर गौतम ने बताया कि संदेह होने पर यात्रियों को रोकने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें