फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल आए युवक का नदी किनारे मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
ससुराल आए युवक का नदी किनारे मिला शव
विज्ञापन

बांसी (सिद्धार्थनगर)। कोतवाली क्षेत्र के सहजी गांव के पास राप्ती के किनारे युवक का मंगलवार की देर शाम शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक बस्ती जनपद का रहने वाला था और वह ससुराल आया था। मौत की खबर मिलने के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
बस्ती जिले के रुधौली थाना क्षेत्र के मुड़ियार गांव निवासी प्रेमजीत (27) की बांसी नगर पालिका के सुभाषनगर वार्ड के टोला बेलबनवा में ससुराल है। मंगलवार शाम को राप्ती के किनारे सहजी गांव के पास युवक का शव मिला। गांव के लोगों का कहना है कि चार दिन पहले बेलबनवा गांव के पास वह घूमते हुए दिखे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ लोग कयास लगा रहे हैं कि वह अगरबत्ती व कपूर जलाने धार्मिक स्थान पर गए थे, जहां अधिक पानी होने की वजह से डूब गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने गोताखोर के सहयोग से शव को पानी से बाहर निकाल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस संबंध में कोतवाल बांसी छत्रपाल सिंह ने बताया कि शव की शिनाख्त हो गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें