पोखरे में उतराया मिला युवक का शव
कपिलवस्तु। सीमा से सटे नेपाल के कपिलवस्तु मायादेवी गांव पालिका वार्ड नंबर चार चाकर चौड़ा में शुुक्रवार को युवक का पोखरे में उतराया हुआ शव मिला। नेपाल पुलिस ने शव को पोखरे से बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
भारत-नेपाल सीमा से सटे नेपाल के कपिलवस्तु जिले मायादेवी गांव पालिका वार्ड नंबर चार चाकर चौड़ा के पोखरे में 20 वर्षीय युवक का शव लोगों ने देखा। उसकी सूचना लोगों ने स्थानीय पुलिस को दी। मौके पर पहुंच कर पुलिस ने शव को बाहर निकाला और जांच शुरू की।
शव का शिनाख्त राहुल निवासी मायादेवी गांव पालिका वार्ड नंबर तीन बलुहवा वार्ड नंबर तीन ग्राम अटकोनिया निवासी कपिलवस्तु नेपाल के रूप में हुई। पुलिस चौकी चकरचौड़ा के थानेदार रमेश ने कहा कि शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।