फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बाग में पेड़ की डाल से फंदे से लटका मिला युवक का शव

Sat, 03 Feb 2024 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
इटवा। इटवा थाना क्षेत्र के नये नगर गांव में स्थित सुरहिया बाग में शुक्रवार को पेड़ की डाल से फंदे के सहारे लटका हुआ एक युवक का शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


क्षेत्र के इटवा वन गांव निवासी मुंद्रिका (45) पुत्र राम सुभद्र रोज की तरह शुक्रवार सुबह खाना खाकर घर से निकला था। दोपहर बाद नयेनगर गांव स्थित सुरहिया बाग में आम के पेड़ की डाल से लटकी लाश मिली। मृतक की पहचान इटवा वन निवासी मुंद्रिका के रूप में हुई। मुंद्रिका के एक लड़का व तीन लड़कियां हैं। बताया जाता है कि मुंद्रिका ने कर्ज लेकर एक ट्रैक्टर खरीद रखा था।
इसी कर्ज को लेकर वह परेशान था। इस दौरान कर्ज अदा करने में उसके काफी खेत बिक गया। जिससे वह परेशान रहने लगा था। हालांकि इस बारे में परिवार के लोग कुछ बोल नहीं रहे हैं। इस संबंध में एसओ इटवा संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें