फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: जेठ-जेठानी पर पुत्री को गायब करने का आरोप

Sat, 03 Feb 2024 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शोहरतगढ़। थाना क्षेत्र के एक गांव की एक महिला ने जेठ-जेठानी पर पुत्री को गायब कर देने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि इन्होंने किसी के साथ भगा दिया है। शुक्रवार को पुलिस किशोरी को खोज लिया। उसके बाद उसकी मां के तहरीर के आधार पर पुलिस अपहरण का केस दर्ज कर जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


क्षेत्र के एक गांव की महिला ने शोहरतगढ़ थाने पर बृहस्पतिवार शाम को तहरीर देकर बताया कि उसके पति बाहर रहकर दिहाड़ी मजदूरी करते हैं। उसके दो जेठ जेठानी के घर दूसरे गांव के लोग आकर रहते हैं। 31 जनवरी पांच बजे से मेरी पुत्री गायब है। महिला ने आरोप लगाया कि उसकी जेठ-जेठानी ने किसी के साथ भगा दिया है। रिश्तेदारी सहित अन्य जगह पर तलाश किया। लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला है। मामले की जांच करके कार्रवाई की मांग की। तहरीर मिलते ही पुलिस टीम अलर्ट हुई और सुबह किशोरी को ढूंढ लाई।
इस संबंध में थानाध्यक्ष राज कुमार पांडेय ने बताया कि मामले को संज्ञान में लेकर शुक्रवार को किशोरी को बरामद कर लिया है। किशोरी की मां की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। किशोरी का मेडिकल परीक्षण भेज कर न्यायालय में उसका बयान करवाया जाएगा। न्यायालय में किशोरी की ओर दिए गए बयान के आधार पर मुकदमे में अन्य धारा बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें