फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर: खेत में मिली युवक की लाश, हत्या की आशंका

Fri, 15 Apr 2022 10:16 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।

सार

जोगिया कोतवाली क्षेत्र के सजनी गांव के प्राथमिक विद्यालय के बगल अर्धनग्न अवस्था में पाई गई लाश, पुलिस जांच पड़ताल में जुटी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जोगिया कोतवाली क्षेत्र के सजनी गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई जब गांव के प्राथमिक विद्यालय के पीछे गेहूं के खेत में एक युवक की लाश मिली। वह अर्धनग्न अवस्था में था। सूचना पर पहुंची पुलिस शव के शिनाख्त की कोशिश में जुटी थी, लेकिन उसका पहचान नहीं हो पाया। मृतक कहां का है इसके बारे में पुलिस पहचान की कोशिश में लगी है।

विज्ञापन


क्षेत्र के सजनी गांव की महिलाएं शुक्रवार सुबह खेत की ओर गई थी। इस दौरान गांव के प्राथमिक विद्यालय के पीछे गेहूं के खेत में एक युवक की लाश मिली। वह केवल पैंट पहना हुआ था, चेहरे और शरीर में किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं मिले। मृतक की उम्र तकरीबन 20 साल बताई जा रही है। मौके पर छुट्टी भीड़ ने पुलिस को सूचना दी।

सूचना पर पहुंची जोगिया पुलिस की टीम मामले की जांच में जुटी, शव के पहचान की कोशिश की तो हर किसी ने यहां का ना होना बताया। इसके बाद शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की जेब से एक आभूषण की पर्ची मिली है, उसी के सहारे पुलिस जानने की कोशिश में जुटी है।
विज्ञापन


वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद सीओ बांसी देवी गुलाम सिंह भी मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल का जांच किया और लोगों से इस संबंध में जानकारी ली। इस बारे में कोतवाल जोगिया दिनेश कुमार सरोज ने बताया कि शव की पहचान की कोशिश की जा रही है। पहचान होने के बाद ही घटना की असल जानकारी मिलेगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन



 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें