फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar: संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटकी मिली लाश, हत्या की आशंका

Sat, 21 May 2022 11:24 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।

सार

पुलिस पेड़ की टहनी से लटके लाश को देख कर हत्या की आशंका जाहिर कर रहे है। वहीं, डुमरियागंज पुलिस ने पंचनामा कर कर लाश को पोस्टमाटर्म के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
मौके पर जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिद्धार्थनगर जिले के डुमरियागंज थाना क्षेत्र के हिजुरा गांव के पूरब स्थित बाग में शनिवार सुबह पेड़ की डाल के सहारे फंदे लटकती एक युवक की लाश मिली। मौके पर पहुंची डुमरियागंज पुलिस ने लाश को पोस्टमाटर्म के लिए भेज दिया है। लोग हत्या की आशंका व्यक्त कर रहे हैं।
विज्ञापन


भनवापुर क्षेत्र के हिजुरा गांव के पूरब गांव निवासी जगदीश वर्मा का बाग है। शनिवार को सुबह करीब छह बजे गांव के बच्चे बाग के तरफ गये थे, जहां आम के एक पेड़ की टहनी से करीब 45 वर्षीय व्यक्ति का काले रंग के गमछे से गले में फंदा व ऊपर टहनी से बंधा लटक रहा था।

बच्चों ने तत्काल इसकी सूचना ग्राम प्रधान प्रतिनिधि यशोदानंद उर्फ जालिम पांडेय को दी। गांव वालों के साथ बाग में पहुंचे प्रधान प्रतिनिधि जालिम ने डुमरियागंज पुलिस को सूचना दिया। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष डुमरियागंज रमाकांत सरोज, दद्दन राय,व पुलिस क्षेत्राधिकारी अजय कुमार श्रीवास्तव के साथ पुलिस कर्मियों ने आसपास के गांव के लोगों से उक्त व्यक्ति का पहचान कराने का प्रयास किया, मगर पहचान नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेड़ की टहनी से लटके लाश को देख कर हत्या की आशंका जाहिर कर रहे है। वहीं, डुमरियागंज पुलिस ने पंचनामा कर कर लाश को पोस्टमाटर्म के लिए भेज दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें