विश्वविद्यालय परिसर में खुला कैफेटेरिया
-कुलपति ने फीता काटकर किया उद्घाटन
-शिक्षक, छात्र-छात्राओं को मिलेगी सुविधा
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर।
सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु में शुक्रवार को कुलपति प्रो. हरि बहादुर श्रीवास्तव ने कैफेटेरिया का उद्घाटन किया। अब छात्र-छात्राओं को परिसर में ही भोजन जलपान की सुविधा मिलेगी। इस कारण उन्हें परिसर से बाहर आसपास की दुकानों में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
कुलपति प्रो. हरि बहादुर श्रीवास्तव ने कहा कि विश्वविद्यालय सुदूर ग्रामीण अंचल में स्थित है। यहां आसपास जलपान भोजन इत्यादि की उत्तम व्यवस्था नहीं थी। परिसर में दूर-दूर स्थानों से विद्यार्थी अध्ययन करने आते हैं। प्रतिदिन बड़ी संख्या में संबद्ध महाविद्यालयों के शिक्षक कमर्चारी विद्यार्थी आते हैं। ऐसे में उनके जलपान भोजन की सही ढंग से व्यवस्था नहीं हो पा रही थी। अब परिसर में कैफेटेरिया खुलने से छात्रों के साथ साथ मूल्यांकन और अन्य कार्य से विश्वविद्यालय परिसर में आने वाले शिक्षकों कर्मचारियों के लिए सुविधा होगी। शुद्धता की दृष्टि से कैफेटेरिया में खाने पीने की वस्तुओं को उपलब्ध कराना सुनिश्चित की जानी चाहिए।
कुलसचिव राकेश कुमार, कुलसचिव राकेश कुमार, वित्त अधिकारी अजय सोनकर, अंतरराष्ट्रीय बौद्ध अध्यक्ष अध्ययन केंद्र के विशेष कार्याधिकारी प्रो. सुशील कुमार तिवारी, अधिष्ठाता कला संकाय प्रो. हरीश कुमार शर्मा, मुख्य नियंता प्रो. दीपक बाबू, राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक पुर्णेश नारायण सिंह, डॉ. सचिदानंद चौबे, डॉ जयसिंह, डॉ. नीरज सिंह, डॉ. धर्मेंद्र,डॉ. देवबक्स, डीएन यादव और शेख अंजुम उपस्थित थे।