फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: सिद्धार्थनगर में धावा बोलकर डकैतों ने की लूट, आभूषण और नकदी लेकर हुए फरार

Wed, 08 Nov 2023 10:43 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।

सार

प्रभारी निरीक्षक शोहरतगढ़ राजकुमार पांडे ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस टीम के साथ पहुंच गए हैं। मामले की छानबीन जारी है।
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर में डकैती। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिद्धार्थनगर जिले में शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के कोटिया बाजार में मंगलवार रात डकैतों का एक ग्रुप यह घर पर धावा बोल दिया। घर पहुंचते ही बमबाजी के साथ फायरिंग की और घर में घुस गए। बताया जा रहा है कि डकैत 12 लाख के जेवरात और पांच लाख नगदी लेकर गए हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुटी है। फिलहाल पुलिस चौकी से कुछ ही दूर पर हुई वारदात से क्षेत्र में दहशत है।

विज्ञापन


क्षेत्र के कोटिया पुलिस चौकी के बगल में भारत-नेपाल सीमा से 100 मीटर दूरी पर बीती मंगलवार की रात 12 बजे लुटेरों ने अवधेश अग्रहरि के घर पीछे से घुसकर बारह लाख के जेवर और पांच लाख कैश लेकर फरार हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, भागते हुए लुटेरों ने दो बार बम फोड़ा। मौके पर एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। घटना से पूरा क्षेत्र सकते में है। लोगों ने कोटिया चौकी प्रभारी पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक शोहरतगढ़ राजकुमार पांडे ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस टीम के साथ पहुंच गए हैं। मामले की छानबीन जारी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें