फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में साइकिल सवार मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में साइकिल सवार मजदूर की मौत
विज्ञापन

गोल्हौरा। थाना क्षेत्र के बांसी-इटवा रोड पर बरावं मोड़ के पास शनिवार देर शाम हुए सड़क हादसे में साइकिल सवार मजदूर की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गोल्हौरा थाना क्षेत्र के सेखुई गांव निवासी शिव प्रसाद (40) साइकिल से मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के ग्राम अगया में शनिवार को मजदूरी करने गए थे। शाम को वह अपने घर लौट रहे थे। बरावं मोड़ पर घर जाने के लिए मुड़े, उसी समय वह वाहन की चपेट में आ गए। आसपास के लोग जब तक पहुंचे, तब तक दुर्घटना करने वाला चालक वाहन लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिव प्रसाद की मौके पर ही मौत हो गई थी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ गोल्हौरा छत्रपाल सिंह ने बताया कि शिव प्रसाद के भांजे धर्मेंद्र ने तहरीर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें