बाइक की चपेट से साइकिल सवार की मौत
जोगिया। नौगढ़-जोगिया मार्ग पर करौंदा चौराहे के पास बाइक की चपेट से साइकिल सवार वृद्ध की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जोगिया थाना क्षेत्र के कड़जहवा गांव के मेचुका टोला निवासी शोहराब (60) मंगलवार देर शाम साइकिल से पेट्रोल पंप पर डीजल लेने जा रहे थे। करौंदा चौराहे के पास बाइक सवार ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। वह गंभीर रुप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें सीएचसी जोगिया में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने जिला अस्तपाल के लिए रेफर कर दिया।
रास्ते में उनकी मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे में इटवा थानाक्षेत्र के तुरकोलिया गांव निवासी बाइक सवार रवि (20) भी घायल हो गए हैं, जिनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।