ुलिस लाइन सभागार में साइबर अपराध नियंत्रण को लेकर बैठक करते सीओ प्रदीप यादव। विज्ञप्ति
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
साइबर अपराध से बचाव के लिए करें जागरूक : सीओ
- पुलिस लाइंस सभागार में आयोजित हुई बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। पुलिस लाइंस सभागार में बृहस्पतिवार को साइबर अपराध पर रोकथाम के संबंध में सीओ सदर की अध्यक्षता में पुलिसकर्मियों की बैठक हुई। इसमें लोगों को साइबर अपराध के प्रति जागरूक करने के लिए कहा गया।
साइबर के नोडल अधिकारी सीओ सदर प्रदीप कुमार यादव ने कहा कि साइबर अपराध के प्रति लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि साइबर अपराध बहुत बड़ा अपराध बनता जा रहा है। इससे रोकने के लिए जागरुकता बेहद जरूरी है। इसके लिए सभी लोग आगे आकर अपने-अपने क्षेत्र के लोगों को जागरूक करने का कार्य करें। साइबर सेल के अतुल चौबे और दिलीप द्विवेदी ने बताया कि आजकल हमारे समाज में साइबर अपराध की घटनाओं में तेजी से इजाफा हुआ है। हमारा और आपका ये दायित्व है कि बढ़ते अपराधों को रोकने के लिए कुछ महत्वपूर्ण जानकारी से वाकिफ रहे और अपने समाज के लोगों को जागरूक करें। इस दौरान साइबर सेल प्रभारी पंकज पांडेय, आशुतोष जायसवाल, राहुल मौर्या, अजय यादव, शिवम मौर्य आदि मौजूद रहे।
---
जागरुकता ही बचाव
अपने मेहनत से अर्जित किए हुए धन को किसी भी लॉटरी सिस्टम या ऐसे एप में न लगाए। कभी भी किसी फर्जी वेबसाइट और ऐसे लोगों के विश्वास में न आए। अगर आपके साथ कोई फ्राड या समस्या या कोई आपको किसी कारण से ब्लैकमेल करे तो घबराएं नहीं, पुलिस से संपर्क करें। अगर आपके साथ कोई धोखे से धन ले लिया या कोई फ्राड हो गया तो जल्दी से जल्दी भारत सरकार द्वारा संचालित टोल फ्री नंबर 1930 पर अपनी समस्या अंकित कराएं। अपने मोबाइल को लॉक रखे और एप को भी लॉक रखें, जिससे आपके निजी जानकारी या चित्र या कोई डाटा चोरी न कर पाए।