फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: कोपेश्वरनाथ शिव मंदिर मे उमड़ी भक्तों की भीड

विज्ञापन
विज्ञापन
-श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की
विज्ञापन


संवाद न्यूूज एजेंसी

तिघरा। बघौली ब्लाॅक क्षेत्र स्थित कोपेश्वरनाथ मंदिर में महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। भक्त रात्रि एक बजे से ही मंदिर में जुटने लगे, बम-बम भोले, हर-हर महादेव के जयकारे गूंजते रहे। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया और बेलपत्र व फूल अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की। लंबी कतारों में खड़े होकर श्रद्धालु अपनी बारी का इंतजार करते दिखे।
विज्ञापन

शिवालयों में रात से ही दूध, दही, जल और पंचामृत से भगवान भूतनाथ का जलाभिषेक किया जा रहा था। मंदिरों में भजन कीर्तन और ओम नमः शिवाय मंत्र का जाप लगातार जारी रहा, जिससे मंदिर परिसर का पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा और व्यवस्था संभाली। मंदिर समिति के परमात्मा दुबे ने बताया कोपेश्वरनाथ मंदिर एक जागृत स्थान माना जाता है। यहां दूर-दूर से श्रद्धालु जलाभिषेक करने और विशाल मेले का आनंद लेने आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें