मेंहदावल। पंचमुखी शिव मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व पर आयोजित भंडारे में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। मंदिर के व्यवस्थापक ने भंडारे में आने वाले लोगों के लिए समुचित व्यवस्था के साथ ही अभूतपूर्व स्वागत किया। मंदिर में दर्शन करने के साथ ही लोगों ने भंडारे में भोजन ग्रहण कर व्यवस्था को सराहा। मंदिर के व्यवस्थापक साहब सिंह ने कहा कि सनातन धर्म संस्कृति की भंडारा पहचान है। महाशिवरात्रि पर्व पर मानस अखंडपाठ के साथ ही भंडारा लगाया गया। इस अवसर पर समाजसेवी संतोष जायसवाल, भाजपा नेता दिवाकर सिंह ,संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी अतुल सिंह, किसान संघ के अविनाश सिंह राजन आदि मौजूद रहे। संवाद