फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवी के दरबार में लगा भक्तों का तांता

विज्ञापन
शहर में शारदीय नवरात्रि का मेला देखने के लिए उमड़ी भीड़। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
देवी के दरबार में लगा भक्तों का तांता
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। नवरात्रि अष्टमी को देवी के दरबार में भक्तों का तांता लगा रहा। प्रमुख देवी मंदिरों में सुबह ही भक्तों ने दर्शन कर मनोकामना पूर्ति की उपासना की, जबकि दुर्गा पूजा पंडालों में देर रात तक श्रद्धालुओं की टोली देवी गीतों पर झूमती रही। कई स्थानों में आयोजित मेले में लोगों ने खरीदारी की और बच्चों ने झूले का आनंद लिया।
शहर के श्री सिंहेश्वरी मंदिर में सुबह ही भक्तों की लंबी लाइन लग गई। भगवती के दर्शन-पूजन के लिए लोगों को इंतजार करना पड़ा। वहीं अष्टमी तिथि को काफी संख्या में लोगों ने मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान किया गया। इसी तरह शोहरतगढ़ के पल्टा देवी मंदिर व जोगिया के योगमाया मंदिर में लोगों ने पूजा-अर्चना की। शहर व कस्बों में शाम होते ही श्रद्धालुओं की टोली दुर्गा पूजा पंडालों की ओर जाने लगी। देर रात तक दर्शन पूजन का सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज होगा कन्या पूजन
नवरात्रि में मंगलवार को नवमी पर सिद्धिदात्री देवी की उपासना होगी। भक्त कन्या पूजन करके मंगलकामना करेंगे। मंदिरों एवं घरों में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शक्ति की स्तुति होगी, जबकि नवरात्रि व्रत पूर्ण होने के बाद विजय दशमी बुधवार को हवन-पूजन होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें