कलेक्ट्रेट में डीएम संजीव रंजन को मांगपत्र सौंपते आदिवासी विकास सेवा संस्थान के सदस्य।
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
अनुसूचित जनजाति प्रमाणपत्र जारी करने की मांग
सिद्धार्थनगर। आदिवासी विकास सेवा संस्थान के सदस्यों ने धुरियां अनुसूचित जनजाति का प्रमाणपत्र निर्गत किए जाने के लिए डीएम को पत्रक सौंपा। संस्थान के अध्यक्ष नीरज धुरिया, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार गोंड, सुग्रीव धुरिया, रामू गोंड ने पत्रक में तहसीलदार व हल्का लेखपालों के मनमाने तरीके से शासनादेशों के विरुद्ध रिपोर्ट लगाकर आवेदन निरस्त करने का आरोप लगाया है। उन्होंने अनुसूचित जनजाति प्रमाणपत्र निर्गत किए जाने के लिए संबंधित को निर्देशित करने की मांग की।