फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शातिर बदमाश दबोचा: नेपाल से आकर अपराध करने वाला इनामी सुल्तान गिरफ्तार, 4 साल से पुलिस को थी तलाश, पढ़ें- पूरा खुलासा

Sun, 03 Apr 2022 04:46 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर

सार

रविवार को सिद्धार्थनगर पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने चार साल से फरार चल रहे दो जनपदों के इनामी बदमाश सुल्तान को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी समय-समय पर प्रदेश में आकर वारदातों को अंजाम देता था। पुलिस ने उसके पास से नेपाली मुद्रा, तमंचा व कारतूस बरामद किया है। पूछताछ के बाद उसे कोर्ट में पेशकर जेल भेज दिया गया है। 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में बदमाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेपाल से आकर अपराध को अंजाम देने वाला 35 हजार का इनामी बदमाश रविवार सुबह सिद्धार्थनगर पुलिस के हत्थे चढ़ा गया। एसओजी और ढेबरुआ पुलिस की संयुक्त टीम ने उसे क्षेत्र के मुहचोरवा नाला के पास से दबोच लिया। उसके कब्जे से पुलिस ने तमंचा और कारतूस भी बरामद किया है। पुलिस का दावा है कि यह दो जिलों का इनामी है और पिछले से चार साल से नेपाल में रह रहा था और वारदात को अंजाम देने के लिए आता था। पूछताछ करने के बाद उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


पुलिस लाइंस सभागार में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने बताया कि बलरामपुर और सिद्धार्थनगर में चोरी, लूट सहित कई वारदात करके फरार चल रहे 35 हजार के इनामी अब्दुल हमीद उर्फ सुल्तान निवासी भगवापुर थाना डुमरियागंज पिछले चार साल वांछित चल रहा था। उसकी धरपकड़ के लिए टीम लगी थी। अकसर जानकारी मिलती थी वह चोरी छिपे घर आता है। दोनों जनपद में कई वारदात कर चुका है। नेपाल में उसने ठिकाना बना लिया था।

शनिवार सुबह मुखबिर से सूचना मिली कि बदमाश गांव आने वाला है। सूचना को संज्ञान में लेते हुए एसओजी प्रभारी शेषनाथ यादव, सर्विलांस प्रभारी अमित कुमार के साथ एसओ ढेबरुआ जीवन त्रिपाठी की संयुक्त टीम तैयार की। टीम क्षेत्र के मुहचोरवा नाला के पास पहुंच गई। इस दौरान एक बाइक सवार आता हुआ दिखा। पुलिस टीम आगे बढ़ी तो संदेह होने पर वह बाइक घुमाने लगा। इसके बाद जवानों ने घेराबंदी कर ली और उसे दबोच लिया। उसके कब्जे से एक तमंचा, कारतूस, बिना नंबर प्लेट की बाइक और 1500 की नेपाली मुद्रा व  540 भारतीय रुपये बरामद किए हैं। पूछताछ करने के बाद उसे न्यायालय पेश किया गया, जहां उसे जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें