फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुराचार के विरोध पर महिला को पीटा

Sat, 20 Feb 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
ढेबरुआ थाना क्षेत्र के दुधवनिया डिहवा गांव में शुक्रवार की देर शाम कुछ लोगों ने 25 वर्षीय महिला की बुरी तरह पिटाई कर दी। गंभीर हालत में उसे बढनी पीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन


घायल महिला ने मीडिया के समक्ष दिए बयान में दुष्कर्म का विरोध करने पर पिटाई का आरोप लगाया है। बावजूद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ शांति भंग की आशंका में कार्रवाई की है।

बढनी से सटे दुधवनिया डिहवा में 25 वर्षीय महिला अपने एक बच्चे और मां के साथ रहती है। शादी के कुछ वर्षों बाद ही पति छोड़कर कहीं चला गया था। गरीब परिवार की यह महिला घरों में काम कर परिवार का भरण-पोषण करती है।
विज्ञापन


महिला के मुताबिक शुक्रवार की शाम वह खाना बना रही थी। इसी बीच अचानक एक युवक घर में घुस आया और जोर-जबरदस्ती करने लगा। उसकी मंशा को समझते हुए शोर-गुल मचाने लगी।

कुछ ही देर में आरोपी के भाई व परिवार के अन्य लोग इकठ्ठा हो गए। महिला को लात-घूसों से जमकर पीटा। इस बीच बचाव करने आई पीड़िता की मां को भी चोटें आयी।

गांव के ही लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को बढनी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र लाई।  महिला के नाक से लगातार खून बह रहा था। डाक्टर ने गंभीर आवस्था को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस मामले में पुलिस ने मारपीट और शांतिभंग की आशंका के तहत कार्रवाई की है।

थानाध्यक्ष ढेबरुआ इंद्रजीत यादव के मुताबिक रेप का मामला नहीं है। पुराने संपत्ति विवाद को लेकर मारपीट हुई है। मारपीट के आरोपी रोजन को 151 के तहत चालान किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें