फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी, साले व साढू ने की थी हत्या

Tue, 19 Jul 2016 11:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
गोहाना में पैसों के लेन देन के चलते भाई की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। गोल्हौरा थाना क्षेत्र के भटंगवा गांव में 13 जुलाई को मिली पेड़ से लटकती लाश मजदूर रामलाल की थी। पत्नी, साले और साढ़ू ने मिलकर उसकी हत्या की थी और फिर शव को पेड़ से लटका दिया। पुलिस ने मामले का पर्दाफाश करते हुए आरोपी पत्नी, साले, साढ़ू समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में प्रयुक्त पत्थर भी बरामद किया है। सभी आरोपी बिहार के बेतिया जिले के निवासी बताए गए हैं।
विज्ञापन

पुलिस ऑफिस में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में घटना का पर्दाफाश करते हुए एएसपी मंशाराम गौतम ने बताया कि मृतक लालमन मूल रुप से नेपाल का निवासी था, जो अपनी ससुराल बेतिया जिले के धोबिनी गांव में रह रहा था। एएसपी ने बताया कि लालमन धान की रोपाई के लिए भटंगवा निवासी सुरेंद्र पांडेय के यहां आया था। उन्हीं के घर रहकर मेहनत मजदूरी करता था। घटना के दिन पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। नशे में धुत रामलाल पत्नी बबिता की पिटाई कर रहा था।
इस दौरान उसके चचेरे साले लालजी व साढू़ रामअशीष बीच-बचाव करने लगे। मारपीट के दौरान ही आरोपियों ने रामलाल के सिर पर पत्थर मार दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। बाद में तीनों ने पकड़े जाने के डर से अपने गांव के ही कैलाश व डिगा के साथ मिलकर शव को भटंगवा के सीवान में शीशम के पेड़ से लटका दिया।
विज्ञापन

एएसपी ने बताया कि बबिता की रामलाल से दूसरी शादी। पहले पति से उसे एक नौ वर्ष की बच्ची भी है। उन्होंने बताया कि गोल्हौरा एसओ सत्यप्रकाश यादव, स्वाट टीम प्रभारी संजय दुबे, एसआई रामसमुझ प्रभाकर, कांस्टेबल आशुतोष तिवारी, रमेश यादव, देवेंद्र यादव व सर्विलांस सेल के देवेश यादव की टीम ने मिलकर आरोपियों को पकडने में सफलता पाई है। पकड़े गए आरोपी बबिता, लालजी, रामअशीष, कैलाश, डिगा को हत्या, हत्या का षडयंत्र व साक्ष्य को छिपाने के मामले में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें