फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन वाहन चोर गिरफ्तार

Wed, 06 Apr 2016 11:57 PM IST
Siddharth Nagar
विज्ञापन
अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह के तीन लोग पकड़े गए।  - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर ‌ज‌िले के सदर थाना पुलिस व स्वाट टीम ने मंगलवार की देर शाम करीब सनई-उसका बाजार रोड पर ग्राम गरदौलिया नहर पुलिया से अंतरजनपदीय वाहन चोर गैंग व चंदन सिंह गैंग के दो सदस्यों समेत तीन को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। बदमाशों के पास से पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ 315 बोर के 2 देसी तमंचा व 5 कारतूस बरामद किया है। 
विज्ञापन


पकड़े गए आरोपी जिला गोरखपुर के थाना शाहपुर के मोहल्ला जटेपुर निवासी मंतोष ठाकुर, थाना शाहपुर के रामजानकी नगर निवासी अजीत सिंह व सदर थाना क्षेत्र के कृष्णानगर निवासी इलियास है। अधिकारियों ने बदमाशों के गिरफ्तारी के संबंध में एसटीएफ व गोरखपुर पुलिस को सूचना दे दी है। यह जानकारी एसपी ने पुलिस लाइन सभागार में बुधवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में दी।

पुलिस अधीक्षक अजय कुमार साहनी ने बताया कि कोतवाली जोगिया उदयपुर के ग्राम हडकौली निवासी शोहराब की बाइक 4 अप्रैल को विकास भवन परिसर से चोरी गई थी। सदर थाना पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी कि बाइक की चोरी शातिर अपराधियों ने की है। नंबर प्लेट को बदल दिए हैं। कोई वारदात को अंजाम देने की  फिराक में हैं।
विज्ञापन


 पुलिस ने सूचना के संबंध में अधिकारियों को अवगत कराया। एसपी ने सदर थाना पुलिस के साथ स्वाट टीम को लगाते हुए कार्रवाई करने का निर्देश दिया। पुलिस टीम में एसओ सदर शिवाकांत मिश्रा, प्रभारी स्वाट टीम संजय दुबे, एसआई अभिमन्यु सिंह, स्वाट   टीम के रामसमुझ प्रभाकर,   आरक्षी मुबारक खान, आशुतोष तिवारी, देवेंद्र यादव, दिनेश यादव, रमेश यादव, दिनेश राय आदि मौजूद रहे।

लंबी है अपराध की फेहरिस्तः पुलिस के हाथ लगे बदमाशों के  अपराध की फेहरिस्त लंबी है। एसपी  ने बताया कि गोरखपुर के थाना शाहपुर में पहला मामला वर्ष 2007 में हत्या का दर्ज किया गया था। 9 वर्ष के अंदर कुल 12 मामला दर्ज किया गया। इसमें हत्या का 2, हत्या के प्रयास का 1, लूट के 3, आर्म्स एक्ट के 3, गुंडा एक्ट के 2 मामले दर्ज किए गए। 6 मामले गोरखपुर, 5 मामले सिद्धार्थनगर व 1 मामला महराजगंज जिला के सामने आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें