फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूरी मांगने गई दलित महिला को पीटा

Sat, 17 Sep 2016 11:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
आतंकियों के हमले से कराहा तुर्की - फोटो : Reuters
विज्ञापन
शोहरतगढ़। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र पकडी लाला गांव में शनिवार को मजदूरी मांगने गई महिला को कुछ लोगों ने जमकर पिटाई कर दी। घटना की रात करीब नौ बजे की बताई जा रही है। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने मेडिकल कराकर तीन लोगों के खिलाफ एससी एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के पकड़ी लाला गांव पीड़िता रामकिशोर की पत्नी बिंदावती ने शनिवार को पुलिस को लिखित तहरीर देकर गांव के ही निवासी तीन लोगों पर गाली गलौज व मारने पीटने का आरोप लगाया है। घटना  शुक्रवार की रात 9 बजे की बताई जा रही है। पीड़िता अरोपी के घर मजदूरी की रकम मांगने गई थी। इस दौरान मजदूरी नहीं देने की बात कहते हुए गाली देने विरोध करने पर मारा पीटा। ग्रामीण ने उक्त घटना की सूचना रात में ही पुलिस को 100 नंबर पर दे दिया था। सूचना पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर पीड़िता की हालत गंभीर देख अस्पताल पहुचाया था।
इस संबंध में एसओ मानवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया की महिला मजदूर बिंदवासनी की तहरीर पर एससी एसटी एक्ट सहित अन्य धारा में शिवपूजन सर्वजीत व आरती देवी पर मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें