पांवटा साहिब(सिरमौर)। फतेहपुर निवासी रणधीर सिंह(58) पुत्र हरि सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई है जिसमें कहा है कि शुक्रवार देर शाम को निजी कार्य से मस्जिद मार्ग पर पैदल जा रहा था। मोड़ के समीप पहुंचने पर एक अज्ञात बाइक ने गलत दिशा में पहुंच कर टक्कर मारी जिससे मौके पर गिर कर घायल हो गए। तेज रफ्तार होने पर बाइक नंबर नहीं पढ़ सका, बाइक में पीछे एक लड़की बैठी हुई थी।
हादसे के बाद आरोपी बाइक समेत मौके से फरार हो गया, हादसे में बाई टांग पर टक्कर मारी। माजरा पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज करवा दिया गया है। उधर, एसएचओ पांवटा अशोक चौहान ने पुष्टि की है।