फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही रात दो दुकानों का ताला तोड़ा

Sun, 12 Jun 2016 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
चोरी - फोटो : demo pic
विज्ञापन
डुमरियागंज में पुलिस के रात्रि गश्त के दावों को धता बताते हुए चोरों ने शनिवार की रात हल्लौर कस्बे के मुख्य मार्ग पर दो दुकानों का ताला तोड़ दिया। चोरों ने इलेक्ट्रानिक व किराने की दुकान से नकदी, सामान सहित हजारों का माल उड़ा दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मुख्य रोड पर हुई चोरी की घटना से कस्बे के व्यापारी सहमे हुए हैं।
विज्ञापन

डुमरियागंज थाना क्षेत्र के हल्लौर गांव के बस्ती-डुमरियागंज रोड पर स्थित मुख्य चौराहे पर लाडले रिजवी की इलेक्ट्रिक व मंगल मीरा की किराने की दुकान है। शनिवार की रात करीब 11 बजे दोनों अपनी दुकानों को बंद कर गांव स्थित अपने घर चले गए। रविवार की सुबह चौराहे पर मार्निंग वॉक के लिए आए लोगों की नजर दुकान के टूटे ताले पर पड़ी, तो इसकी सूचना दुकान मालिकों को दी गई। मौके पर पहुंचे लाडले और मंगल ने शटर उठाकर देखा तो दुकान के अंदर से हजारों का माल गायब मिला।   लाडले के मुताबिक उसकी दुकान से चोरों ने गुल्लक में रखे 23 हजार नकदी, 5 मोबाइल फोन, मेमोरी कार्ड, पंखा आदि सामान उठा ले गए। वहीं मंगल मीरा की दुकान से चोरों ने 15 हजार नकदी, सिगरेट, गुटखा, बैंक पासबुक, एटीएम आदि पर हाथ साफ किया। इस संबंध में डुमरियागंज प्रभारी थानाध्यक्ष मनोज त्रिपाठी ने बताया कि चोरी की सूचना मिली है। मौके पर पुलिस गई थी। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें