फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट में सात घायल

Sat, 11 Jun 2016 12:19 AM IST
Siddharth Nagar
विज्ञापन
मारपीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डुमरियागंजक्षेत्र के तीन गांवों में बृहस्पतिवार शाम को मारपीट में सात लोग घायल हो गए। इनमें से एक की हालत चिंताजनक होने पर डॉक्टरों ने लखनऊ रेफर कर दिया है।
विज्ञापन


पहली घटना भरवठिया गांव की है। यहां मुस्तकीम ने पड़ोस के युवक के घरवालों को शिकायत करना नागवार लगा। इन लोगों ने मुस्तकीम की लाठी-डंडे से कर दी। बचाव में आई पत्नी और एक महिला भी घायल हो गई। पुलिस पहुंची लेकिन घंटों थाने पर बैठाने के बाद भी शिकायत दर्ज नहीं की गई। वहीं विपक्षी राज मोहम्म्द ने मामला बच्चों के विवाद का बताया।

दूसरी घटना मझौआ खास गांव की है। यहां चकरोड पटवाने का काम चल रहा है। इसे लेकर मंगलवार को विवाद हुआ था। बृहस्पतिवार को गांव में आते ही कुछ लोगाें दधीचि पर लाठी से हमला बोल दिया। इससे दधीचि और उनके भतीजे उमाशरन घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष के कमलेश पांडेय ने बताया कि दधीचि अपने खेत के बजाए दूसरे के खेत में भी चकरोड नहीं पाटने दे रहा था। जिसके बाद विवाद बढ़ने पर मारपीट की नौबत आ गई। जिसमें कमलेश (40) का हाथ टूट गया और सौरभ को सिर में चोट लगी है। 
विज्ञापन


गंभीर हालत में चिकित्सकों ने सौरभ को   उपचार के लिए लखनऊ रेफर कर दिया। तीसरी घटना में टिकरिया गांव में बकरी को मारने के दौरान रोकने पर  लल्लू प्रसाद और उनकी बेटी आदि को यार मोहम्मद, गिन्ने, शाद अली, नेहरूल्लाह आदि ने पिटाई कर दी। थानाध्यक्ष गोपालजी यादव ने बताया कि तीनों मामलों की जानकारी उन्हें है। सभी पक्ष के लोग थाने पर मौजूद हैं। सभी से पूछताछ की जा रही है। समुचित कार्रवाई    की जाएगी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें