फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकाया देने के बहाने किया दुष्कर्म

Fri, 22 Dec 2017 10:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
रेप - फोटो : SELF
विज्ञापन
जोगिया। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना 19 दिसंबर की शाम की है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी क्षेत्र के ही टड़िया बाजार गांव का निवासी है। पीड़िता के गांव के बगल में मुर्गी फार्म चलाता है।
विज्ञापन

युवक द्वारा 19 दिसंबर की शाम दुष्कर्म किए जाने की बात पीड़िता ने घर पहुंचकर अपने परिजन को बताई। पिता ने शुक्रवार को थाने में आरोपी के विरुद्ध तहरीर दी है। इसमें बताया गया है कि क्षेत्र के ही टेड़िया बाजार गांव निवासी सुरेंद्र मिश्र बगल के भिटिया मिश्र गांव में मुर्गी फार्म चलाता है। आरोपी का उसकी दुकान पर आना-जाना रहता है। 19 दिसंबर को लोग घर पर नहीं थे। बेटी अकेली दुकान पर बैठी थी, सुरेंद्र दुकान पर आया और बकाया पैसा देने की बात कहकर उसे अपने साथ मुर्गी फार्म पर ले जाकर दुष्कर्म किया। उसने किसी को जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
बेटी ने घर आकर घटना की जानकारी दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस संबंध में एसओ हरिनरायन दीक्षित ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें