दुगड्डा। भारतीय स्टेट बैंक के एक संयुक्त खातेदार के खाते से अज्ञात व्यक्ति ने 30 हजार रुपये की धनराशि निकाल ली। इसका पता खातेदार को करीब ढाई माह बाद चला। खातेधारक ने दुगड्डा पुलिस को इस संबंध में तहरीर दी है। तहसील कोटद्वार के फतेहपुर निवासी कलसामन बेगम और अशफाक अहमद का एसबीआई दुगड्डा में संयुक्त बचत खाता है। बचत खाते से सितंबर माह में अज्ञात व्यक्ति ने 30 हजार की रकम उड़ा ली। इसकी सूचना दोनों खाताधारकों को समय पर नहीं मिल पाई। दुगड्डा चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक खजान सिंह ने बताया कि इस मामले में जांच की जा रही है।