फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनामी डकैत मेंहदी हसन गिरफ्तार

Thu, 16 Jun 2016 12:14 AM IST
Siddharth Nagar
विज्ञापन
ग‌िरफ्तार
विज्ञापन
 दो माह पहले घर में घुसकर लूटपाट करने वाले वर्दीधारी डकैत गिरोह के चौथे सदस्य को भी पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है। उस पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित था। सदर पुलिस को यह सफलता बरगदवा चौराहे से मिली। डकैत के तीन साथी पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं, जबकि एक अभी भी फरार है।
विज्ञापन


वांछित व इनामिया अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चल रहे अभियान के तहत सदर एसओ शिवाकांत मिश्र के नेतृत्व में गठित टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर सनई-शोहरतगढ़ मार्ग स्थित बरगदवा चौराहे पर घेरेबंदी कर मेंहदी हसन उर्फ चिनक को गिरफ्तार किया। उसके पास से लूटे गए आभूषण भी बरामद हुए। 

पकड़ा गया व्यक्ति मोहाना थाना क्षेत्र के गोपीजोत गांव का निवासी है। पुलिस कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस में एसपी महेंद्र यादव ने बताया कि 10 अप्रैल को महदेइया व 14 अप्रैल को देबलहा ग्रांट में हुई डकैती में मेंहदी हसन भी शामिल रहा। उसके विरुद्ध कपिलवस्तु, मोहाना थाना में लूट, डकैती, गैंगेस्टर, गुंडा एक्ट के मामले भी दर्ज है। अपने साथियों के साथ मिलकर वह पुलिस वर्दी में घर में घुसकर लूटपाट करता है।
विज्ञापन


इस लूटकांड में शामिल उसके तीन साथी पहले ही गिरफ्तार कर लिए गए थे। चिनक समेत दो साथी फरार थे। इन पर 5 हजार का ईनाम घोषित किया गया है। पांचवें फरार साथी को भी शीघ्र दबोच लिया जाएगा। गिरफ्तारी करने वाली टीम में एसओ शिवाकांत मिश्र, एसआई अभिमन्यु सिंह, आरक्षी महेंद्र सिंह, अवनीश सिंह, रहमत अली शामिल रहे। एसपी ने उन्हें पांच हजार रुपये का ईनाम देने की घोषणा की।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें