फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खून से लथपथ शव मिला

Thu, 16 Jun 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
invastegation - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र की रेलवे कॉलोनी में बृहस्पतिवार की रात करीब नौ बजे 40 वर्षीय व्यक्ति का शव खून से लथपथ हालत में पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई।
विज्ञापन


शव को देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। 

बृहस्पतिवार की रात करीब नौ बजे मिशन कम्पाउंड से सटी रेलवे कॉलोनी में रेलवे के एक कर्मचारी ने सड़क किनारे खून से लथपथ शव पड़ा देखा। शव के पास एक बड़ा पत्थर भी पड़ा था, जो मृतक के सिर में मारा गया होगा।
विज्ञापन


मृतक का सिर फटा हुआ था, जो खून से बुरी तरह से सना हुआ था। कर्मचारी ने आसपास के लोगों को इसकी सूचना दी। मौके पर जमा भीड़  को देखकर राहगीरों की जमावड़ा लग गया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

मौके पर पहुंचे कोतवाली सदर बाजार प्रभारी सुशील दुबे ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, मगर शिनाख्त नहीं हो सकी। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक ने नीले रंग की जींस, चेक की शर्ट और नीली चप्पल पहनी थीं। लोग हत्या की आशंका जता रहे हें।
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है। स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें