सिद्धार्थनगर। जोगिया कोतवाली क्षेत्र के उदयपुर गांव में शनिवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता की मौत हो गई। मौत किस कारण हुई इसकी जांच करने में पुलिस जुटी हुई।
महाराजगंज जिले के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के शहबाज गांव निवासी गुलाची की बेटी सुधा (28) की शादी तीन वर्ष पूर्व जोगिया कोतवाली क्षेत्र के उदयपुर गांव निवासी ज्ञानचंद उर्फ भुल्लू के साथ हुई थी।
शनिवार की देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में सुधा की मौत हो गई। सुबह होते ही यह बात पूरे गांव में आग की तरह से फैल गई। मौत को लेकर ग्रामीणों में कई प्रकार की चर्चाएं है। इस बीच किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी।
सूचना पर सीओ बांसी महिपाल पाठक व कोतवाली प्रभारी ईश्वरचंद प्रधान पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। मौत कैसे हुई इसकी वजह ढूंढने में पुलिस जुटी है।
वहीं सूचना पर पहुंचे मृतका के भाई फूलचंद व मां गुलाची भी मौके पर पहुंच गए थे। इस संबंध में सीओ बांसी महिपाल पाठक ने बताया कि शव का पंचनामा कर पीएम के लिए भेज दिया गया है। मायका पक्ष के लोग मौके पहुंच गए थे अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।