फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी युगल ने फांसी लगाई

Fri, 20 Nov 2015 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मसिना खास गांव में शुक्रवार की सुबह पेड़ के सहारे फंदे से लटके युवक-युवती के शव दिखे। दोनों इसी गांव के निवासी थे। मौके से मिले पत्र को पुलिस सुसाइड नोट मानकर तहकीकात कर रही है। पुलिस के मुताबिक मामला प्रेम संबंध से जुड़ा है। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन

बांसी कोतवाली अंतर्गत इस गांव गांव के दक्षिण तरफ खेत में महुआ के पेड़ से युवक और युवती के शव फंदे से लटके देखे गए। लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने शवों को नीचे उतरवाया। युवक की शिनाख्त गांव के 24 वर्षीय सोमई के रूप में हुई, जबकि युवती हेमलता (18 वर्ष) थी। वह नौवीं की छात्रा थी।
छानबीन के दौरान घटनास्थल पर ही एक पत्र मिला। पत्र में प्रेम में विफल होने पर आत्महत्या करने की बात लिखी गई थी। बताया जाता है कि सुसाइड नोट को युवक सोमई की ओर से लिखा गया था।
विज्ञापन

उसमें लिखा गया था कि परिवार के लोग दोनों की शादी करने के लिए तैयार नहीं थे। वे एक-दूसरे को धोखा नहीं दे सकते थे और ना ही परिवार के लोगों को दुख।
साथ जी नहीं सकते, इस लिए मौत को गले लगाने की बात लिखी गई थी। पुलिस के मुताबिक सुसाइड नोट के आधार पर स्पष्ट हो रहा है कि दोनों के बीच नजदीकी थी। घर वालों के विरोध के चलते दोनों ने फंदे से लटककर जान दे दी थी।
कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि दोनों के परिवार के लोगों से पूछताछ की गई तो बताया गया कि युवक और युवती भोर से घर से गायब थे।
बाद में दोनों के शव मिले। हालांकि प्रेम संबंध और बंदिशें लगाए जाने की जानकारी दोनों के परिवार के सदस्यों ने नहीं दी है। कोतवाल ने बताया कि सुसाइड नोट के आधार पर मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। हर बिंदु पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट तौर पर कुछ कहा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें