फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंर्तजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार

Wed, 04 Jan 2017 11:29 PM IST
सिद्धार्थनगर/ ब्यूरो
विज्ञापन
arrest - फोटो : file photo
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जोगिया कोतवाली पुलिस और स्वॉट टीम ने अंर्तजनपदीय वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से चोरी के तीन वाहन समेत तमंचा और दो कारतूस भी बरामद हुए हैं। पुलिस की संयुक्त टीम ने मंगलवार की शाम ककरहीं पुल के पास से यह सफलता पाई। पकड़े गए वाहन चोर पर गोंडा, बस्ती और सिद्धार्थनगर में कई मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

स्वॉट टीम प्रभारी शिवाकांत मिश्र को व जोगिया कोतवाली प्रभारी शमशेर बहादुर सिंह की संयुक्त टीम वाहन चोर गिरोह की खोजबीन में लगी हुई थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना के आधार पर नाकेबंदी कर पुलिस टीम ने जोगिया कोतवाली क्षेत्र के ककरहीं पुल के पास से एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान उसके पास से दो हीरो-होंडा व एक बजाज की बाइक बरामद हुई।
एसपी राकेश शंकर ने बताया कि पकड़ा गया राकेश लोध जोगिया के ही कठहीं का निवासी है। उसके विरुद्ध बस्ती के रूधौली में दो, गोंडा कोतवाली नगर में एक सहित जिले के विभिन्न थानों में चोरी, जालसाजी, आर्म्स एक्ट के तहत कई मामले दर्ज हैं। वाहन चोर को गिरफ्तार करने वाली टीम में स्वॉट टीम प्रभारी शिवाकांत मिश्र, जोगिया कोतवाली प्रभारी शमशेर बहादुर के अलावा आरक्षी देवेंद्र यादव, दिनेश यादव, अवनीश सिंह, आशुतोष तिवारी, रमेश यादव, गौरव सिंह, सर्विलांस सेल के देवेश यादव, जोगिया कोतवाली के कृष्णानंद तिवारी, आशीष वाजपेयी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें