फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेरूइयां में आग से घरेलू सामान जला

Fri, 30 Oct 2015 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बुधवार रात करीब 11 बजे भनवापुर ब्लॉक क्षेत्र के गेरूइयां गांव में ढिबरी की लपट से लगी आग में एक रिहायशी मकान जल गया। जबकि बगल में स्थित एक गौशाला भी गिरकर ध्वस्त हो गया।
इस अग्निकांड में डेढ़ लाख से अधिक क्षति बताई जा रही है।
भनवापुर ब्लॉक क्षेत्र के गेरूइयां गांव निवासी जगदीश शर्मा का परिवार रात में सोया था। रात लगभग 11 बजे एकाएक एक कमरे से धुंआ उठा। घरवालों की चीख पुकार सुनकर जब तक लोग वहां इकट्ठा हुए, आग से मकान जल चुका था। आग से जगदीश के मकान में रखा अनाज, कपड़ा, बर्तन, बिस्तर सहित सारा सामान जलकर  गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आग से बगल में स्थित खपरैल की घारी भी जलकर गई। जगदीश शर्मा के मुताबिक इस घटना में लगभग डेढ़ लाख रुपये की क्षति हुई है।
घटना की सूचना पाकर हलका लेखपाल धर्मप्रकाश ने मौके का मुआयना कर आग से हुए नुकसान का जायजा लिया। इस सम्बंध में तहसीलदार शंभूशरण श्रीवास्तव ने बताया कि लेखपाल की रिपोर्ट के आधार पर पीड़ित को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें