फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी से परिवार परेशान

Sun, 14 Aug 2016 10:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
अमरोहा के मोहल्ला जयओम नगर के चामुंडा मंदिर के पास मौजूद पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
डुमरियागंज। फेसबुक पर लगतार अश्लील टिप्पणी से आहत परिवार ने डुमरियागंज पुलिस से शिकायत पर सामूहिक आत्मदाह की चेतावनी दी है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि आरोपी के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो पूरा परिवार आत्मदाह को मजबूर होगा। मामला डुमरियागंज नगर क्षेत्र का है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है, हालांकि मामले में किसी प्रकार की तहरीर मिलने से इनकार किया है। 
विज्ञापन

पीड़ित परिवार के एक युवक ने थाने में तहरीर देकर कहा कि एक अज्ञात व्यक्ति पर परिवार के सभी सदस्यों की फोटो को फेसबुक व ब्लाग पर पोस्ट कर अभद्र टिप्पणी कर वायरल किया जा रहा है। उसके परिवार के सदस्यों का फोटो पोस्ट करने के साथ कमेंट में उसे और उसके भाई को गुंडा, मां व पिता को हत्यारा बताया गया है।
एक अन्य पोस्ट में पिता को दुष्कर्म का आरोपी बताया गया। आगे बताया कि फेसबुक पर एक कटुसत्य के नाम से एक पेज बना है, इसी पर इंसान के रूप में शैतान नाम का पोस्ट वायरल कर परिवार के लोगों के संबंध में अभद्र टिप्पणी लिखा गया है।
विज्ञापन

इस ब्लाग को डुमरियागंज नाम से बने एक अन्य पेज पर भी पोस्ट किया गया है। तहरीर में इस पेज के संचालक की भूमिका पर प्रश्न चिह्न लगाया। सदस्यों ने चेतावनी दी है अगर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो समाज में अपमानित महसूस होने के कारण पूरा परिवार आत्महत्या करने को मजबूर होगा।
इस संबंध मेें एसओ डुमरियागंज गोपालजी यादव ने बताया कि फोन पर पीड़ित ने इस संबंध में बात किया था। अभी तक लिखित तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद सर्विलांस के जरिए फेसबुक पर फोटो और कमेंट लिखने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें